{"_id":"62585a26cbfe325edd56c942","slug":"shravasti-srawasti-news-lko626143521","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन का हर पड़ाव संघर्ष से पार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन का हर पड़ाव संघर्ष से पार किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती गुरुवार को जिले में मनाई गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट में डीएम ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कई स्थानों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर महान देशभक्त व सफल वक्ता थे। उन्होंने संविधान निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। जीवन के हर पड़ाव को संघर्ष से पार किया। बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि यहीं होगी कि संवैधानिक दायरे में रहकर जनता की सेवा की जाए। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि संवैधानिक ढंग से कर्तव्यों का निर्वहन करें। कई विभागों के माध्यम से गरीब, असहाय व निर्धन व्यक्तियों के उत्थान के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इस मौके पर सीडीओ ईशान प्रताप सिंह, एडीएम कमलेश चंद्र, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, उप निदेशक कृषि कमल कटियार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ, चंद्रमौली श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
कटरा। अंबेडकर उद्यान श्रावस्ती में बौद्ध भिक्षु आनंद सागर की अध्यक्षता में आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान बौद्ध भिक्षु आनंद सागर ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। बाबा साहब ने कमजोर व पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया। इस दौरान धम्म रत्न, सील आनंद, निर्मल सागर, भंवरा नंद आदि मौजूद रहे।
जमुनहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंदर सोनकर ने की। इस दौरान डॉ. विजय भारत, डॉ. अनु अंकिता, ज्योति जोशी, राजेश कुमार, मनीषा, राम सती, उर्मिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इकौना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जगतजीत इंटर कॉलेज, पुराने भवन में बाबा साहब की जयंती मनाई। इस मौके पर आशीष सिंह, अभिषेक यादव, दिव्यांशी मिश्रा ,पल्लवी सिंह ,पिंकी शुक्ला, नंदनी शुक्ला, दिव्यांशी मिश्रा, अंजना प्रजापति ,मोहिनी तिवारी, रिंकी, अंकिता देवी, लक्ष्मी पांडे आदि मौजूद रहे।