{"_id":"62279aeba9985f489b3b3c2f","slug":"shravasti-srawasti-news-lko620952280","type":"story","status":"publish","title_hn":"तथागत हाल में होगी मतगणना, प्रवेश के लिए गेटों का निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तथागत हाल में होगी मतगणना, प्रवेश के लिए गेटों का निर्धारण
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की दोनों विधानसभा सीटों के लिए मतगणना तथागत हाल में कराई जाएगी। श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के एजेंटों को गेट नंबर दो व भिनगा क्षेत्र के एजेंटों को गेट संख्या तीन से अंदर आने की अनुमति होगी। दोनों क्षेत्र के लोगों को अलग अलग वाहन पार्किंग भी दी गई है। मतगणना के लिए सिटिंग प्लान भी तैयार कर दिया गया है।
जिले की दोनों सीटों के लिए मतगणना दस मार्च को सुबह आठ बजे से कलेक्ट्रेट परिसर के तथागत हाल में होगी। भिनगा हेतु टेबल संख्या 01 से 07 तक हॉल नंबर एक, तथा टेबुल संख्या 08 से 14 तक हाल नंबर दो में बनाया गया है। इसी प्रकार श्रावस्ती के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित तथागत हाल में ही टेबुल संख्या 01 से 07 तक हाल नंबर तीन तथा टेबल संख्या 08 से 14 तक हाल नंबर चार को मतगणना स्थल बनाया गया है। प्रति विधानसभा वार 14 टेबल, एक रिटर्निंग अफसर, 01 सहायक रिटर्निंग अफसर तथा रिजर्व में 03 पार्टी लगाई गई है।
दोनों विधानसभाओं को मिलाकर कुल 38 पार्टियां लगाई गई है। इसके साथ ही मतगणना के लिए गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक, गणना माइक्रो ऑब्जर्वर एवं गणना सहायक चतुर्थ की भी तैनाती की गई है। मतपत्रों की गणना हेतु प्रति विधानसभा वार दो पार्टी कुल चार पार्टी की तैनाती की गई है। जिसमें एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक प्रथम, मतगणना सहायक द्वितीय एवं मतगणना माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए है। डीएम नेहा प्रकाश ने बताया है कि मतगणना से संबंधित सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। संपूर्ण मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
विज्ञापन
मतगणना स्थल में प्रवेश के लिए व वाहनों की पार्किंग के लिए प्रशासन ने स्थान चिह्नित कर दिया है। कलेक्ट्रेट में पूरब दिशा में स्थित गेट नंबर 2 से 290-विधानसभा क्षेत्र श्रावस्ती से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार व मतगणना एजेंट प्रवेश करेंगे। इन सभी के लिए विकास भवन के पश्चिम मैदान में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कलेक्ट्रेट के पश्चिमी गेट नंबर एक से प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग आफीसर व मतगणना में लगे कर्मचारी प्रवेश करेंगे। इसके अतिरिक्त मतगणना कार्य में लगे कार्मिकों के वाहन आरटीओ कार्यालय व जिला पंचायत कार्यालय के बीच स्थित मैदान में वाहन पार्किंग होगी। कलेक्ट्रेट के पश्चिम बाउंड्रीवाल में स्थापित छोटा गेट नंबर तीन से भिनगा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार व मतगणना एजेंट प्रवेश करेंगे। इन सभी के लिए आरटीओ व जिला पंचायत कार्यालय के बीच में स्थित मैदान में वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित मतगणना स्थल तथा हाल व स्ट्रांगरूम का मंगलवार को सामान्य प्रेक्षक श्रावस्ती सिद्धार्थ मिश्रा व एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित स्ट्रांगरूम की सुरक्षा में लगे केन्द्रीय सुरक्षा बलों के जवानों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने मतगणना स्थल की सभी व्यवस्था जैसे काउंटिंग टेबल, कंट्रोल रूम, मीडिया सेंटर, पार्किंग स्थल, व्यक्तियों एवं कर्मचारियों के प्रवेश एवं उनके निर्गमन आदि व्यवस्था की जानकारी लिया। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना, एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी, एसडीएम आशुतोष व अभिसूचना इकाई राकेश चंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।