{"_id":"61f04758567d3720cb738df8","slug":"shravasti-srawasti-news-lko615087232","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण 31 से दो फरवरी तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण 31 से दो फरवरी तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय एवं मतदान अधिकारी तृतीय को चुनावी काम काज का प्रशिक्षण 31 जनवरी से दो फरवरी तक दिया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम नेहा प्रकाश के नेतृत्व में ड्यूटी आर्डर का रैंडमाइजेशन संपन्न हुआ।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक व मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया है कि निर्वाचन में लगाये गये कार्मिकों का ड्यूटी आर्डर रैंडमाइजेशन कर यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं कोई गलती तो नहीं रह गयी। विधानसभा चुनाव ड्यूटी के लिए पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय एवं मतदान अधिकारी तृतीय को मिलाकर कुल 6077 कार्मिकों को चिन्हित किया गया है। पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण 31 जनवरी से 02 फरवरी तक अलक्षेंद्र इंटर कालेज में कराया जाएगा।
इसके लिए 20 कमरे आरक्षित किए गए हैं। कोविड प्रोटोकाल के तहत हर कमरे में अधिकतम 30 कार्मिक को ही प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। प्रशिक्षण कार्य प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर 02 बजे से 05 बजे तक होगा। प्रथम पाली प्रशिक्षण में केवल 2856 पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम ही हिस्सेदारी करेंगे।