फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shravasti : Nikhil ranked fifth in high school merit

श्रावस्ती : हाईस्कूल की मेरिट में निखिल को पांचवां स्थान

Sat, 27 Apr 2019 10:45 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, श्रावस्ती
न्यूज डेस्क, श्रावस्ती Published by: Praveen Singh Updated Sat, 27 Apr 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
जिले के होनहार छात्र निखिल चौरसिया ने हाईस्कूल परीक्षा में यूपी की मेरिट में पांचवां स्थान पाकर जिले का मान बढ़ाया है। उसे 95.33 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। हैरत की बात है कि वह एक दिन भी स्कूल नहीं गया।
विज्ञापन


प्राइवेट फॉर्म भरने की वजह से उसने कोचिंग के सहारे ही पढ़ाई की और यह मुकाम पाया। वह अपने इस प्रयोग को आगे भी जारी रखना चाहता है। राजकीय हाईस्कूल इमिलिया करनपुर से प्राइवेट हाईस्कूल करने वाले निखिल चौरसिया ने 95.33 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इस सफलता के लिए निखिल ने एक निजी कोचिंग संस्थान को श्रेय दिया। बहराइच के नगरौर गांव के रहने वाले निखिल ने हाईस्कूल में रेगुलर पढ़ाई के बजाय प्राइवेट फार्म भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका कारण पूछने पर  उन्होंने बताया कि स्कूलों में संतोषजनक पढ़ाई नहीं होती। इसलिए समय बर्बाद करने के बजाय इलाहाबाद के एक निजी कोचिंग संस्थान से हाईस्कूल फाउंडेशन कोर्स किया।


वहीं से तैयारी करने के बाद सीधे परीक्षा देने गया था। अपनी इस सफलता के लिए वे अपने कृषक पिता व अन्य परिवारीजनों को श्रेय देते हैं। निखिल ने बताया कि कम आमदनी के बाद भी पिता ने उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया।

निखिल ने निजी संस्थान के शिक्षकों का आभार जताया और आगे भी इसी फार्मूले पर पढ़ाई जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed