फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

बंधों और स्पर का अधूरा कार्य जल्द पूरा करें

Sat, 22 May 2021 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
shravasti news
श्रावस्ती। आशंकित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए बंधों व स्पर का अधूरा निर्माण कार्य बरसात शुरू होने से पहले हर संभव स्तर पर पूरा कराया जाए। यह निर्देश अपर जिलाधिकारी योगानन्द पांडे ने दिया। वह कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में संभावित बाढ़ से निबटने की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाढ एवं अतिवृष्टि से निपटने के लिए सभी विभाग कार्य योजना तैयार कर लें। साथ ही कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। विगत वर्ष जल प्लावन से जितने गांव प्रभावित हुए थे। सभी संबंधित अधिकारी अगले एक सप्ताह में इन गांवों का दौरा करके पुन: जलप्लावित होने की दशा में की जाने वाली कार्यवाही सुनिश्चित करें। एडीएम ने कहा कि बीते वर्ष कितने क्यूसेक पानी बाढ़ में आया था। उसी के आधार पर राहत एवं बचाव से जुड़े सभी कार्यों की तैयारी बरसात शुरू होने से पहले कराना सुनिश्चित किया जाए। ताकि तत्काल बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ पीड़ितों को राहत मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौसम वैज्ञानिकों ने इस बार भी अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त किया है। राहत एवं बचाव कार्य से जुड़े सभी संबंधित अधिकारी इसको ध्यान में रखते हुए विभागीय कार्ययोजना तैयार करेंगे। इसके लिए जिन बंधों एवं स्पर का कार्य अधूरा है, अथवा मरम्मत कार्य चल रहा है, उसे युद्ध स्तर पर बरसात से पूर्व ही पूरा कराया जाए। साथ ही सभी उप जिलाधिकारी बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में राहत शिविर की स्थापना अधिकारियों कर्मचारियों की तैनाती, नाव व नाविक की सूची ब्लाक एवं ग्राम आपदा प्रबंधन समिति का गठन, जीवनरक्षक उपकरण, मोटरवोट आदि की व्यवस्था को भी समय रहते सुनिश्चित करा लें। विद्युत विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिया कि बाढ़ क्षेत्र में बिजली के खंभे एंव तारों को मजबूत करें। बाढ़ आने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था भी करें। कृषि विभाग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बाढ क्षेत्र के सभी पात्र व्यक्तियों का बीमा कराना सुनिश्चित करें। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए पहले से ही एनडीआरएफ टीम की तैनाती के लिए जरूरी कागजी कार्रवाई भी पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed