फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

अंतिम संस्कार में गया युवक राप्ती में डूबा, तलाश जारी

Mon, 17 May 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
shravasti news
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। शंकरपुर निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद राप्ती में स्नान करते समय एक युवक नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करा रही है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम फतुहापुर के मजरा शंकरपुर निवासी बच्चा लाल के बड़े पिता मायाराम की मौत हो गई थी। जिसके अंतिम संस्कार में शामिल होने रविवार को आए बच्चा लाल, दुखहरण व बहराइच के थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत खरगौरा जुनौट निवासी सहजराम आदि भिनगा कोतवाली क्षेत्र के मनकापुर गांव के पास राप्ती नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान नहाते समय बच्चालाल व सहज राम पानी की गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण उसमें डूबने लगे। शोर मचाने पर साथ में मौजूद दुखहरन ने काफी मशक्कत कर सहज राम को तो बचा लिया, लेकिन बच्चाराम को नहीं बचा सका।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर सोनवा थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ शर्मा, लक्ष्मन नगर चौकी प्रभारी विद्यासागर पांडे व भिनगा कोतवाली प्रभारी बृजेश द्विवेदी के साथ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और गोताखोर की मदद से बच्चा लाल की तलाश शुरू कराई गयी। युवक के डूबने की जानकारी के बाद परिवार में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed