{"_id":"5defd1ed8ebc3e87f030632c","slug":"shalini-first-in-essay-competition-srawasti-news-lko4970426180","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध प्रतियोगिता में शालिनी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध प्रतियोगिता में शालिनी प्रथम
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। राजकीय महामाया महाविद्यालय खरगौरा बस्ती इकौना में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान वहां निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महाविद्यालय की शालिनी प्रथम व शक्ति द्वितीय रहीं।
राजकीय महामाया महाविद्यालय खरगौरा बस्ती में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने अपने विचार रखे। इसमें सुयोग्य नागरिक बनने के लिए मानवाधिकारों के बेहतर आदर्शों को अपनाने व उसका जन जन तक प्रचार प्रसार करने की बात कहीं।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र गुप्त ने कहा कि साम्य, सौहार्द, सौजन्य, सामीप्य ही मानवाधिकार का परम उद्देश्य है। जो इन सुंदर व्यवस्था को तहस नहस करते हैं, ऐसे पिशाचात्माओं के लिए एकमात्र कठोर दंड का ही सहारा है। यदि प्रत्येक व्यक्ति संविधानिक प्रतिमानों के तहत सामाजिक मानदंडों का अनुपालन करे, तो समस्त विषमताओं का समूल विनाश सहजता से हो जाएगा। इससे मानवाधिकार का संरक्षण, परिरक्षण व संवर्धन भी होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर छात्र छात्राओं में मानवाधिकार के संदर्भ में निबंध प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में शालिनी शुक्ला प्रथम, शक्ति शुक्ल द्वितीय व रिप्सी तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान डॉ. श्याम नारायण वर्मा, डॉ. उपेंद्र सोनी, डॉ. आशुतोष मिश्र सहित सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।