फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Seven houses burnt down in Turusama village

तुरुसमा गांव में आग से सात घर जले

Thu, 01 Apr 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Seven houses burnt down in Turusama village
उत्तमापुर में लगी आग के बाद जला घर व सामान - फोटो : SRAWASTI
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर के ग्राम तुरसमा में आग लगने से सात घर जलकर राख हो गए। इस दौरान दो मवेशी भी झुलस गए। वहीं इसी क्षेत्र में नौव्वा, नरायनपुरवा व बघमरी गांव के खेतों में लगी आग में 13 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

तराई में गर्मी का प्रकोप जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे आग का तांडव भी बढ़ता जा रहा है। बुधवार रात मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तुरसमा में अज्ञात कारणों से फूस के मकान में आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीण जब तक आग पर काबू करते तब तक सुमिरन, रामकुमार, नान्हू, कुसमा देवी, मोबीन खां, रियाज खान, फातिमा के फूस के मकान जलकर राख हो गए। इस दौरान घरों में रखा कपड़ा, रजाई, बिस्तर, खाने-पीने का सामान व करीब चालीस हजार रुपये की नगदी जलकर नष्ट हो गई। इस दौरान दो मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गए। जबकि अन्य मवेशियों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने उनकी रस्सी काट कर वहां से भगा दिया।
विज्ञापन

वहीं मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ही हरदत्तनगर गिरंट के मजरा नौव्वा गांव के पास खेत में लगी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। इसमें रामकुमार का दो बीघा गेहूं जल गया। उधर, नारायन पुरवा में गेहूं के खेत में बिजली की चिंगारी से लगी आग में जानकी प्रसाद यादव, मालिकराम यादव, मन्नू सिंह व पप्पू सिंह की छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसी प्रकार थाना क्षेत्र के ही ग्राम बेगमपुर के मजरा बघमरी में गुरुवार सुबह 10 बजे झगरू खान की गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग को काबू करते आग की चपेट में आने से खेत में लगी पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी के बाद संबंधित गांव पहुंची राजस्व विभाग की टीम नुकसान का जायजा ले रही है। अग्निकांड में लाखों रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed