{"_id":"68cb0a0d25582eab0b0eb238","slug":"seva-pakhwada-is-inspired-by-modis-service-works-sanjay-rai-shravasti-news-c-104-1-srv1004-114221-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के सेवाकार्यों से प्रेरित है सेवा पखवाड़ा : संजय राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के सेवाकार्यों से प्रेरित है सेवा पखवाड़ा : संजय राय
Thu, 18 Sep 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में आयोजित शिविर में रक्तदान करते कार्यकर्ता। - स्रोत: पार्टी
श्रावस्ती/कटरा। भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि यह सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री मोदी के सेवा कार्यों से प्रेरित है। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा। बाराबंकी के एमएलसी अगंद कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संपूर्ण जीवन समाज के निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा और देश को परम वैभव पर ले जाने की एक अद्भुत यात्रा है।
विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय ने कहा कि नागरिक देवो भवः का विकास मंत्र लेकर विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य लिए आगे बढ़ रहे प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवाकार्य करते हुए हम सभी उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं। इस दौरान हरिओम तिवारी, पुरुषोत्तम कौशल, दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, संजू तिवारी, आशुतोष पांडेय व बब्बू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिविर में महिलाओं को वितरित किया गया आयुष्मान कार्ड
जिला चिकित्सालय सहित सभी सीएचसी पर बुधवार को स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा, सीडीओ शाहिद अहमद, एसपी राहुल भाटी, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने भी महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. राजपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। इसी तरह सिरसिया सीएचसी में ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह व उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संत कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधीक्षक डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि 19 सितंबर को वृहद जांच शिविर का आयोजन होगा। मल्हीपुर सीएचसी में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगदंबिका प्रसाद वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इकौना सीएचसी में मनोज दुबे, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश तिवारी, डॉ. आदित्य पटवा, डॉ. शनिदेव सिंह सहित अन्य चिकित्सक व कर्मी मौजूद रहे।