फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   school burglar arrested

विद्यालय से चोरी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 11 Sep 2021 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
school burglar arrested
जमुनहा (श्रावस्ती)। कंपोजिट विद्यालय लालबोझा में शनिवार सुबह चोर ने ताला तोड़ दिया। इस दौरान चोर रसोई में रखा सामान निकालकर भाग रहा था। इस मौके पर नित्यक्रिया गए लोगों ने इसकी सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित यूपी 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी गया सामान भी बरामद किया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लालबोझा स्थित कंपोजिट विद्यालय में शनिवार सुबह चोर ने रसोईघर का ताला तोड़ दिया। इस दौरान चोर रसोई में रखा खाली सिलेंडर, आटा, चावल, पंखा, सबमर्सिबल के केबल व पाइप, आलू, मसाला व अरहर दाल लेकर चोर भागने लगे। वही गांव के कुछ लोग नित्य क्रिया को जा रहे थे। जिन्होंने भाग रहे चोर का पीछा किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रधानाध्यापक मनोज गुप्ता व यूपी 112 को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी द्वारा संदिग्ध व्यक्ति के घर पहुंचकर चोरी का सामान बरामद किया। प्रधानाध्यापक ने मल्हीपुर थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed