फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sanitation workers opened a front against the councilor

सभासद के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

Fri, 13 Sep 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers opened a front against the councilor
भिनगा कोतवाली के सामने प्रदर्शन करते साफई कर्मी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा के एक सभासद पर महिला सफाई कर्मी ने अभद्रता का आरोप लगाया है। महिला के समर्थन में उतरे सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को भिनगा कोतवाली के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपते हुए सफाई कर्मियों ने कहा कि वह सभी नगर पालिका परिषद भिनगा में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। यहां तैनात एक महिला सफाई कर्मी शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मोहल्ला टंड़वा रजानगर में सफाई करने गई थी। जहां सभासद ने महिला सफाई कर्मी से अपने घर का आंगन साफ करने को कहा। इस पर सफाई कर्मी ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन

इससे नाराज सभासद ने महिला सफाई कर्मी के साथ अभद्रता की। महिला सफाई कर्मी ने मामले की जानकारी साथियों को दी गई। वहीं सफाई कर्मियों ने कहा कि इससे पूर्व भी सभासद ने एक अन्य महिला सफाई कर्मी को अपमानित किया था। ऐसे में सफाई कर्मियों ने कोतवाली पुलिस से मामला दर्ज कर जांच करने व आरोपी सभासद के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान हरीराम, मंती, ओम प्रकाश, मिंटू, विजय कुमार, राधेश्याम, सावित्री, पूनम, पूनम देवी, ननकू, पप्पू, संतोष कुमार, ओमकार आदि मौजूद रहे। वहीं मामले में सभासद ने बताया कि उस पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed