{"_id":"680640c3349bfd1155005f0c","slug":"sadhu-injured-road-accident-dies-driver-absconding-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हुए साधू की मौत, चंदा एकत्र करने गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हुए साधू की मौत, चंदा एकत्र करने गया था
Mon, 21 Apr 2025 06:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Apr 2025 06:34 PM IST
सार
श्रावस्ती में साइकिल सवार साधू को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल साधू को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटरा मथुरा मार्ग पर साइकिल सवार साधू को रविवार रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें साधू मार्ग किनारे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची कटरा पुलिस ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने साधू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
इकौना क्षेत्र के ग्राम कंजड़वा निवासी सज्जन (50) पुत्र भगवाने साधू है। वह साइकिल से आसपास क्षेत्र में जाकर मंदिर में भंडारा व मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करता था। रविवार को भी वह साइकिल से चंदा एकत्र करने गया था। रविवार देर रात वापस आते समय कटरा मथुरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- UP: असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में चयन के नाम पर वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन हो चुके अरेस्ट
विज्ञापन
यह भी पढ़े- UP: यूपी डीजीपी का अखिलेश के बयान पर पलटवार, बोले- नियम से होती है थानेदारों की तैनाती, भ्रामक बयान न दें
टक्कर में साधू गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात राहगीरों ने मार्ग किनारे साधू को बेहोश देख इसकी सूचना कटरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साधू को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने सज्जन को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी के बाद उसके परिजन व ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है