फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Accused who was extorting money in the name of selection in Assistant Professor exam arrested, three have

UP: असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में चयन के नाम पर वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन हो चुके अरेस्ट

Mon, 21 Apr 2025 04:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Apr 2025 04:27 PM IST
सार

असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन कराने के नाम पर वसूली करने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह खुद को शिक्षा विभाग का अधिकारी बताकर वसूली करता था।

विज्ञापन
UP: Accused who was extorting money in the name of selection in Assistant Professor exam arrested, three have
गिरफ्तार हुआ आरोपी विपिन यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग की आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन करने के नाम पर रुपये लेने वाले केकेसी के असिस्टेंट प्रोफेसर गोमती एंक्लेव अवध विहार योजना निवासी विपिन कुमार यादव को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। इस परीक्षा में फर्जी प्रश्न पत्र बनाकर वसूली करने वाले तीन जालसाजों को रविवार एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। आरोपी विपिन ने फर्जी नाम से आधार कार्ड बना रखा था।

विज्ञापन


एसटीएफ के एडिशनल एसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी विपिन मूल रूप से जौनपुर के रामपुर भोडी निभापुर थाना मुंगराबादशाहपुर का रहने वाला है। उसके पास से एक लाख से अधिक रुपये, 41 एडमिट कार्ड, एक फर्जी आधार कार्ड और दो मोबाइल फोन मिले हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात एसटीएफ को आरोपी विपिन के राजकीय पशु चिकित्सालय मल्हौर रोड चिनहट के पास होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर रात करीब एक बजे उसको गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में शुरू हुआ गर्मी का कहर... लखनऊ में इस सीजन में पहली बार पारा 40 पार, अभी और बढ़ेगा तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी डीजीपी का अखिलेश के बयान पर पलटवार, बोले- नियम से होती है थानेदारों की तैनाती, भ्रामक बयान न दें


खुद को शिक्षा आयोग में कार्यरत बताता था आरोपी
पूछताछ में उसने बताया कि वर्ष 2022 में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हुआ था। दो-तीन दिन पहले हुई असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में लोगों को चयनित कराने के नाम पर रुपये ले रहा था। उसने अनिल यादव के नाम से एक फर्जी आधार कार्ड बना रखा है। आरोपी विपिन ने शिक्षा आयोग में सेवारत होने की बात कहकर अभ्यर्थियों को जाल में फंसाया था। एसटीएफ अब विपिन के अन्य साथियों के बारे में पता लगा रही है। फिलहाल उसके खिलाफ चिनहट थाने में केस दर्ज किया गया है। एसटीएफ के सूत्र बताते हैं कि आरोपी विपिन कई अभ्यर्थियों से लाखों रुपये ऐंठ चुका है।

तीन जालसाजों को एसटीफ ने पहले ही पकड़ा था
उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग की आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र बनाकर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले तीन जालसाजों अयोध्या हैदरगंज निवासी बैजनाथ, उसके सगे भाई विनय कुमार और अयोध्या पूराकलंदर निवासी महबूब अली को यूपी एसटीएफ ने रविवार सुबह वेब माल के पीछे से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी बैजनाथ लाल बहादुर शास्त्री, डिग्री कॉलेज, सिविल लाइन गोंडा में राजनीतिक शास्त्र का सहायक प्रोफेसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed