फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Roads turn into ponds; the reality of development exposed.

Shravasti News: सड़कें बनीं तालाब, खुली विकास की पोल

Mon, 20 Jul 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 20 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Roads turn into ponds; the reality of development exposed.
गिलौला कस्बे में बौद्ध परिपथ पर भीषण जलभराव के बीच गुजरते लोग। 
श्रावस्ती/तुलसीपुर। आकांक्षी जिले श्रावस्ती में मानसूनी की दूसरी झमाझम बारिश ने विकास कार्यों की पोल खोल दी है। कई प्रमुख सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर गया है। आसपास की मिट्टी बहने से सड़कें कीचड़ युक्त हो गई हैं। बौद्ध परिपथ जैसी महत्वपूर्ण सड़कें भी तालाब बन गई हैं। जलभराव और कीचड़ से राहगीरों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों के ड्रेस गंदे हो रहे हैं। बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बाइक सवारों को वाहन लेकर पैदल गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बौद्ध परिपथ बना तालाब
तराई में शनिवार के बाद रविवार रात हुई झमाझम बारिश के बाद बौद्ध परिपथ तालाब बन गया। गिलौला कस्बे में बौद्ध परिपथ पर घुटनों तक पानी भर गया। कई व्यापारियों की दुकानों में भी पानी घुस गया। बाइकें बंद होने से मैकेनिक के यहां उन्हें जेब ढीली करनी पड़ी। राहगीरों ने बताया कि जलनिकासी न होने से यह समस्या हर साल होती है। जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


अधूरा नाला निर्माण, सड़क बनी तालाब
गिलौला विकासखंड के तुलसीपुर बाजार में रविवार को भीषण जलभराव देखा गया। जलनिकासी की समस्या दूर न होने से बाजार की सड़क तालाब बन गई। लोगों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा और दुकानों में पानी भर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चार माह पहले जिला पंचायत ने नाला बनवाया था। यह नाला मुख्य चौराहे से रामजानकी मंदिर तक करीब 300 मीटर लंबा था। निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से नाला भर गया और पानी तुलसीपुर-रिसिया मार्ग पर फैल गया। इससे सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीचड़ इतना कि खेत नजर आ रही सड़क
जमुनहा क्षेत्र में द्वारिका गांव चौराहे से दुर्गापुरवा मोड़ तक की सड़क पूरी तरह जर्जर है। सड़क पर इतना कीचड़ है कि वह खेत जैसी नजर आ रही है। कीचड़ के चलते प्रतिदिन दर्जनों बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। राहगीर पुनीत, सुंदरम और राहुल ने बताया कि बरसात के बाद सड़क जानलेवा हो गई है। रोज लोग चोटिल हो रहे हैं, पर शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

मल्हीपुर-कथरामाफी मार्ग गड्ढे में तब्दील
जमुनहा तहसील क्षेत्र में मल्हीपुर-कथरामाफी मार्ग पर भी भीषण जलभराव है। जमुनहा ब्लॉक मुख्यालय के सामने से वीरगंज बाजार तक की सड़क कीचड़ से भरी है। यह क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है, जिससे प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। वाहन चालकों को इस मार्ग पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। राहगीर गुरुचरन, नीलेश और नरेश ने बताया कि जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। इसके बावजूद इसकी मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed