{"_id":"685da27f7ba6e1753b0177b2","slug":"rehearsals-for-prevention-of-drowning-and-flood-in-the-river-were-conducted-at-three-places-shravasti-news-c-104-1-srv1002-112265-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: नदी में डूबने व बाढ़ से बचाव का तीन स्थानों पर हुआ पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: नदी में डूबने व बाढ़ से बचाव का तीन स्थानों पर हुआ पूर्वाभ्यास
Fri, 27 Jun 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
राप्ती नदी के दोदरा घाट पर संभावित बाढ़ को देखते हुए मार्कडि्रल करते कर्मी।
श्रावस्ती। राप्ती नदी में आने वाली संभावित बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बृहस्पतिवार को जिले के तीन स्थानों पर मॉक ड्रिल हुई। इस दौरान मोहम्मदपुर कला के दोंदरा स्थित राप्ती नदी के घाट पर जिला स्तरीय मॉक ड्रिल में डीएम अजय कुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
दोंदरा में मॉक ड्रिल के दौरान नदी में डूबने व गांव में बाढ़ का पानी भरने के बाद बचाव का पूर्वाभ्यास कराया गया। यहां डीएम ने एसपी घनश्याम चौरसिया व एडीएम सहित अन्य अधिकारियों के साथ मॉक ड्रिल देखी। डीएम ने बताया कि अभ्यास का उद्देश्य तैयारी का मूल्यांकन करना व उसे बेहतर बनाना, अधिकारियों व कर्मचारियों के आपसी समन्वय का मूल्यांकन करना था। इस दौरान यहां एसडीआरएफ टीम ने राप्ती नदी में डूबते हुए व्यक्ति को बचाने का अभ्यास किया। एसपी ने कहा कि यदि संभावित बाढ़ आती है तो इसमें जिला प्रशासन के साथ पुलिस पूरी तत्परता से काम कर बाढ़ पीड़ितों की मदद करेगी। इस मौके पर एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ. एके सिंह, एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, तहसीलदार जागृति सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड, डीपीओरओ नंदलाल व आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्रा सहित स्वास्थ्य टीम व अन्य मौजूद रहे। वहीं इकौना के लैबुड़वा में एसडीएम ओम प्रकाश के नेतृत्व में आयोजित मॉक ड्रिल में एनसीसी कैडटों ने भी हिस्सा लिया। वहीं जमुनहा के मधवापुर घाट पर एसडीएम प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में संभावित बाढ़ के दौरान बचाव कार्य का पूर्वाभ्यास किया गया।