फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Recounted the episode of humbling the serpent Kaliya.

Shravasti News: कालिया नाग के मान मर्दन का सुनाया प्रसंग

Tue, 08 Sep 2026 09:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 08 Sep 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Recounted the episode of humbling the serpent Kaliya.
 कटरा में आयोजित कार्यक्रम में मंचन करते कलाकार।-
श्रावस्ती/कटरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर कटरा में रासलीला कमेटी मथुरा वृंदावन के कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया। प्रवाचक मिथिलेश पांडेय ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया। सोमवार को श्रीकृष्ण के कालिया नाग के मान मर्दन का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। प्रवाचक ने बताया कि श्रीकृष्ण ने यमुना में कालिया नाग को पराजित किया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण कालिया के फन पर नृत्य करते हुए नदी से बाहर आए। पुलिस लाइन भिनगा में महिलाओं ने लोकगीत गाकर पूजा-अर्चना की। वृद्धाश्रम में वृद्धजनों ने भगवान लड्डू गोपाल की आरती की। देर रात तक भजन कीर्तन का आयोजन चलता रहा। शिवगढ़ कलां के श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीकृष्ण की झांकी निकाली गई। इस मौके पर दिनेश कुमार चौरसिया, बाबा जवाहर दास, पिंटू जायसवाल, साकेत गुप्ता, संतोष कुमार पटवा, दयानंद साहू, धनीराम, विजय कुमार सोनी, गीता देवी, शशि श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed