फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rape accused arrested in encounter

Shravasti News: मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 20 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rape accused arrested in encounter
श्रावस्ती। सिरसिया के फटवा में ऑटो से उतर कर मंगलवार शाम मायके जा रही महिला को बाइक सवार ने जंगल में रोक लिया। दुधमुंहे बच्चे को पटककर मार डालने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को बुधवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जहां आरोपी के पैर में गोली लगी, वहीं दीवान को भी चोट आई।
विज्ञापन


एसपी घनश्याम चौरसिया के अनुसार सिरसिया क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय महिला मंगलवार को अपने एक वर्षीय बच्चे को गोद में लेकर मायके जा रही थी। भिनगा-सिरसिया मार्ग स्थित फटवा के निकट ऑटो से उतर कर वह पैदल ही जंगल के रास्ते जाने लगी।
विज्ञापन


नहर पुल पर मौजूद थाना क्षेत्र के गुलरा निवासी अनीश ने बाइक से उसका पीछा किया। जैसे ही महिला जंगल में सूनसान स्थान पर पहुंची, अनीश ने बाइक रोक कर महिला से उसके दुधमुंहे बच्चे को छीन लिया। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाने अन्यथा बच्चे को पटककर मार डालने की धमकी दी। इसके बाद उसने युवती से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की तहरीर पर सिरसिया पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बुधवार देर रात आरोपी बाइक से नेपाल भागने की फिराक में था। उसे थानाध्यक्ष सिरसिया शैलकांत उपाध्याय व एसओजी टीम प्रभारी नितिन यादव ने टीम के साथ छोटकी सुइया गुलरा मार्ग पर घेर लिया।


इस दौरान हुई मुठभेड़ में जहां मुख्य आरक्षी भोला सिंह गिरकर घायल हो गए, वहीं पैर में गोली लगने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल अनीश के कब्जे से बाइक, तमंचा, कारतूस, मोबाइल व 1050 रुपये बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। इलाज के बाद उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed