{"_id":"6a4e9af540994cef91060c14","slug":"raindrops-fell-as-a-source-of-relief-farmers-wishes-fulfilled-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121474-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: राहत बनकर बरसीं बूंदें, किसानों की मुरादें पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: राहत बनकर बरसीं बूंदें, किसानों की मुरादें पूरी
Thu, 09 Jul 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
भिनगा में हो रही बारिश के बीच आते जाते लोग।
श्रावस्ती। तराई क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 11 बजे तेज हवा के साथ 20 से 25 मिनट तक बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि, बारिश शुरू होते ही भिनगा कस्बे की बिजली गुल हो गई।
बुधवार सुबह भी आसमान बादलों से घिरा रहा और तेज हवा चली, जिससे उमस कम हुई। सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप निकली और उमस बढ़ गई। दिन भर बादलों की आवाजाही और हवा चलने का दौर जारी रहा। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे लोगों को राहत मिली। बूंदाबांदी और तेज हवा के कारण तराई का अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।
आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात और बृहस्पतिवार को दिन भर बारिश का अनुमान है। उन्होंने लोगों को सावधानीपूर्वक यात्रा करने की सलाह दी। बारिश के पूर्वानुमान से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान रियाजुल, जोखन, दीपू और आलोक कुमार ने बताया कि अब तक हुई बारिश केवल धान की नर्सरी के लिए फायदेमंद है। धान की रोपाई के लिए पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को दिन और रात में बारिश होने पर धान की रोपाई संभव हो सकेगी। इससे गन्ने की फसल को भी सींचना नहीं पड़ेगा।