फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Providing speedy justice to women: Kumud

महिलाओं को दिलाएं त्वरित न्याय : कुमुद

Wed, 17 Mar 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Providing speedy justice to women: Kumud
कलेक्ट्रेट में महिलाओं की समस्या सुनती राज्य महिला आयोग सदस्य - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। समस्याओं से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को त्वरित न्याय देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसलिए संबंधित अधिकारियों का दायित्व बनता है कि वह महिलाओं व बालिकाओं की छोटी-बड़ी सभी शिकायतों को गंभीरता से लें। साथ ही त्वरित कार्रवाई कर उन्हें सुलभ न्याय दिलाएं। जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को न्याय के लिए भटकना न पड़े और उनका मान सम्मान कायम रहे।
विज्ञापन

यह बातें कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं व शिकायतों से रूबरू होते हुए तथा उनका निराकरण करने एवं महिलाओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा करने के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि अब बालिकाओं व महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से न लेने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनकी शिकायत मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। महिलाएं एवं बालिकाएं घर की लक्ष्मी हैं। लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि बिना भेदभाव बहन बेटी को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने के साथ ही उनका सुरक्षा कवच भी बने। जिससे कोई भी बहन बेटी का मान सम्मान धूमिल न होने पाए।
विज्ञापन

बहन बेटियों के मान को बनाये रखने के लिए व उनकी सुरक्षा के लिए 1090, 181 का संचालन हो रहा है। यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी बहन बेटी के सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है तो वह बेझिझक इन टोल फ्री नंबर का उपयोग कर संबंधित व्यक्ति को जेल भेजवा सकती है। यदि उनको समय से न्याय नहीं मिलता है तो वह राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज करा सकती हैं। ऐसे प्रकरणों पर निश्चित ही महिला आयोग समस्या से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को न्याय दिलाएगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी व प्रभारी अधिकारी नजारत आरपी चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहन त्रिपाठी, प्रभारी महिला थाना केके यादव, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संत कुमार सहित फरियादी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed