फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Provide timely loans to entrepreneurs: DM

उद्यमियों को समय पर उपलब्ध करवाएं ऋण : डीएम

Thu, 23 Apr 2026 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Provide timely loans to entrepreneurs: DM
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई। इसमें डीएम ने सभी उद्यमियों से उनकी समस्याएं जानीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि सरकार उद्यम को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में उद्यमियों को समय पर ऋण उपलब्ध करवाएं, ताकि उद्यमी समय से अपने उद्यम स्थापित कर सकें। बैठक में भिनगा से लखनऊ और प्रयागराज के लिए बस संचालन पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने एआरएम रोडवेज बहराइच को बस सेवा शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उन्होंने उद्योग विभाग की योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों की समीक्षा भी की। बैठक में सीडीओ शाहिद अहमद, ईओ भिनगा अनीता शुक्ला, व्यापारी पवनेश शुक्ला, आलमगीर, सूफी सगीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed