{"_id":"64627b6dd1f5f2db9f005967","slug":"pregnant-and-heart-patients-should-pay-attention-to-food-and-lifestyle-srawasti-news-c-13-1-236714-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: गर्भवती व हृदय रोगी खान पान व रहन सहन पर दें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: गर्भवती व हृदय रोगी खान पान व रहन सहन पर दें ध्यान
Tue, 16 May 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 16 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
लू से बचाव के लिए जिलेवासियों के नाम डीएम ने जारी की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। गर्म हवा के प्रभाव को गंभीरता से लेना चाहिए। साथ ही इससे बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बदलते मौसम में तेज गर्म हवाएं चलेगी। इसके प्रभाव से शरीर की कार्य प्रणाली प्रभावित होती है। गंभीर स्थिति में उसकी मृत्यु भी हो सकती है।
ये बातें सोमवार को डीएम नेहा प्रकाश ने जिलेवासियों के नाम जारी अपील में कहीं। डीएम ने कहा कि गर्म हवा से बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती व हृदय रोगी को खान पान व रहन सहन पर अधिक ध्यान देना चाहिए। लू लगने पर व्यक्ति को सिरदर्द, बुखार, उल्टी, अत्यधिक पसीना एवं बेहोशी आना, कमजोरी महसूस होना, शरीर में ऐंठन, नब्ज असामान्य होना हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखने पर व्यक्ति को छायादार जगह पर लिटायें, व्यक्ति के कपड़े ढीले करें, उसे पेय पदार्थ कच्चे आम का पना आदि पिलायें, तापमान घटाने के लिए ठंडे पानी की पट्टियां रखें, प्रभावित व्यक्ति को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर चिकित्सकीय परामर्श लें। इस दौरान घर से बाहर निकलने से पहले भरपेट पानी अवश्य पिएं, सूती, ढीले एवं आरामदायक कपड़े पहनना चाहिए। धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें, टोपी, कपड़ा, छतरी आदि का प्रयोग करें। पानी, छाछ, ओआरएस का घोल या घर में बने पेय पदार्थ लस्सी, नींबू पानी, आम का पना का सेवन करें। संवाद