{"_id":"5ecd2e438ebc3e90872866af","slug":"prayed-for-the-elimination-of-corona-srawasti-news-lko5231734182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खात्मे की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खात्मे की मांगी दुआ
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले भर में सोमवार को ईद मनाई गई। कोरोना संक्रमण के चलते इस इस बार लोगों ने अपने अपने घरों में ही ईद की नमाज अदा की। ईदगाहों पर मात्र पांच-पांच नमाजियों को ही पेश इमाम ने ईद की नमाज अदा कराई। दौरान भिनगा सहित जिले के अन्य स्थानों पर ईद की नमाज अता कर लोगों ने अमन चैन व कोरोना महामारी को दूर करने की दुआ मांगी। इसके बाद लोगों ने बिना गले मिले एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
जिले भर में ईद का त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सोमवार को संपन्न हुआ। भिनगा सहित जिले के अन्य ईदगाहों में मात्र पांच पांच लोगों को ही ईद की नमाज अदा कराई गई। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को देखते हुए प्रशासन की ओर से धर्मगुरुओं व आम लोगों से अपने अपने घरों में ही ईद की नमाज अदा करने की अपील की गई थी। इसका असर भी देखने को मिला।
लोगों ने अपने अपने घरों में ही सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए ईद की नमाज अदा की। इतना ही नहीं लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए दूर से ही दुआ सलाम व ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। इस बार लोगों ने एक दूसरे के घरों पर जाकर सेंवई खाने से भी परहेज किया।
विज्ञापन
लोगों ने अपने अपने घरों में परिवार के साथ मिल बैठ कर ईद की सेंवई व अन्य पकवानों का लुफ्त उठाया। ईदगाहों पर नमाजियों की भीड़ न पहुंचे व सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन हो इसके लिए चिलचिलाती धूप व भीषण उमस भरी गर्मी की परवाह किए बगैर स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी ईदगाहों पर मौजूद रहे। यही हाल इकौना, गिलौला, सिरसिया, जमुनहा, हरदत्त नगर गिरंट, बदला, नासिरगंज, भंगहा, लक्ष्मनपुर बाजार, सेमगढ़ा आदि क्षेत्रों का भी रहा।
जहां लोगों ने अपने अपने घरों में ईद की नमाज अदा कर अमन चैन व कोरोना संक्रमण को दुनिया से दूर करने की दुआ मांगा। इसके साथ ही एक दूसरे के ईद की मुबारक बाद दी। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहा। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा के मद्दे नजर स्थानीय पुलिस के साथ ही पीएसी व होमगार्ड के जवानों को भी ईदगाह व आसपास के मार्गों पर तैनात किया गया था।