{"_id":"64e3a4dd872c310e710b0ada","slug":"pradhans-uncle-also-died-in-the-firing-due-to-electoral-enmity-srawasti-news-c-104-slko1050-931-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: चुनावी रंजिश को लेकर चली गोली में प्रधान के चाचा की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: चुनावी रंजिश को लेकर चली गोली में प्रधान के चाचा की भी मौत
Mon, 21 Aug 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
इकौना, श्रावस्ती। जयचन्दपुर कटघरा में विगत गुरुवार शाम चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान ने मौजूदा प्रधान के चचेरे भाई व चाचा सहित अन्य परिवारीजनों को गोली मार दी थी। इसमें चचेरे भाई की मौत हो गई जबकि दो चाचा, चाची सहित दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें से लखनऊ में इलाज करा रहे एक चाचा सुखदेव की सोमवार को मौत हो गई।
ग्राम पंचायत जय चंद्रपुर कटघरा में अरविंद तिवारी मौजूदा प्रधान है। उनका पूर्व प्रधान शिवकुमार शुक्ल से चुनावी विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर विगत गुरुवार को पूर्व प्रधान ने मौजूदा प्रधान के परिवारीजनों पर बंदूक से फायर झोंक दिया था। इसमें प्रधान के चचेरे भाई संजय तिवारी की मौत हो गई थी। जबकि राकेश तिवारी , विमला देवी व सुखदेव तिवारी सहित दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें से सुखदेव तिवारी की सोमवार लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में अब दो लोगों की मौत हो चुकी है।