फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Pradhan attacked runner's house, seven injured

प्रधान ने रनर प्रत्याशी के घर पर किया हमला, सात घायल

Wed, 03 Jun 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Pradhan attacked runner's house, seven injured
श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा में ग्राम प्रधान पर रनर प्रत्याशी की ओर से मानक विहीन सड़क निर्माण का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की गई। इससे नाराज प्रधान ने समर्थकों के साथ शिकायतकर्ता के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। इसमें सात लोगों को गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां दो की हालत गंभीर होने के चलते उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने शिकायत कर्ता की तहरीर पर प्रधान पक्ष के 12 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से मारपीट व बलवा करने के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

देवरा के ग्राम प्रधान हनीफ खान तथा रनर प्रत्याशी रहे जावेद उर्फ महेश खान में चुनावी रंजिश चल रही है। वर्तमान में ग्राम प्रधान की ओर से गांव में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें अनियमितता का आरोप लगाते हुए जबेद ने शिकायत सीडीओ अवनीश राय से की थी। इसमें उसने कहा था कि ग्राम प्रधान की ओर से सड़क निर्माण कार्य में मनरेगा मजदूरों के स्थान पर जेसीबी का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जावेद ने गांव के कमलेश यादव, लाल बहादुर, नफीस के शपथ पत्र भी लगाए थे। इसके साथ भुसैली, शोभाराम, कामता, अब्दुल सलाम, अलाउद्दीन खान, प्रेम, विपिन कुमार आदि लोगों ने सोमवार को मामले की शिकायत की। इससे नाराज प्रधान ने समर्थकों के साथ जावेद के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
मारपीट में रन प्रत्याशी के पक्ष से जाकिर पुत्र दूबर, नफीस पुत्र खलील, हबीब अहमद पुत्र गुलाम हैदर, नसीम पुत्र गुलाम हैदर, नूर अहमद पुत्र नसीम खां, लाईक पुत्र अली अहमद, जुनैद पुत्र जावेद उर्फ महेश खां आदि लोगों को गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया।
जहां से नफीस व नूर अहमद खान की हालात गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया है। शेष को इलाज के बाद वापस घर भेज दिया है। उधर मल्हीपुर पुलिस ने जावेद की तहरीर पर प्रधान समेत 12 नामजद व करीब पचास अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया। घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे व सीओ नगर हौसला प्रसाद ने प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर देवेंद्र पांडेय के साथ गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। जहां सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों से 15 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि मल्हीपुर के देवरा गांव में हुई मारपीट की घटना में शामिल भाटन देवरा निवासी जावेद खां, मोबीन अहमद, मनीष, इरफान, अजमत अली, लईक अहमद खां, मनवरिया भोजा निवासी इस्तिखार अहमद, अकबर, महबूब व मोहब्बत अली को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जिन्हें एसडीएम जमुनहा के समक्ष पेश किया गया है।

वहीं इसी मामले में हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर मारने पीटने व तोड़ फोड़ करने वाले भाटनदेवरा निवासी समीम, कलाम खां, चांद बाबू, अनीस अली व जमा खां को गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध मारपीट, बलवा करने सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से सभी को बाद में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed