फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Poverty will not go away by playing soup on Dithvan

Shravasti News: डिठवन पर सूप बजाने से नहीं दूर होगी गरीबी

Fri, 22 Sep 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 22 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Poverty will not go away by playing soup on Dithvan
अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत कार्यक्रम में बोले अतिथि, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को सिरसिया के चैलाही गांव में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक संस्था सद्भावना के अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि गरीबी डिठवन पर सूप बजाने से नहीं, बल्कि सरकारी योजना के प्रति जानकारी रखने व उसका लाभ लेने से ही दूर होगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला मिशन प्रबंधक अंजू मौर्या ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को उनके घर गांव में ही रोजगार देने के लिए एनआरएचएम के माध्यम से समूह बनाकर महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। साथ ही उन्हें एक लाख 15 हजार रुपए तक का ऋण देकर रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। जबकि एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन प्रबंधक घनश्याम मधेसिया ने सरकार की ओर से ग्रामीण महिलाओं के हित में संचालित योजनाओं व आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड के महत्व के बारे में जानकारी दी।
बाक्स में-
लोगों को करेंगे जागरूक
सरकार गरीब परिवार की महिलाओं को दो बच्चों के जन्म से लेकर उनकी उच्च शिक्षा तक की जिम्मेदारी ले रही हैं। इसकी जानकारी आज अमर उजाला के कार्यक्रम में हुई। अब हम भी अपने गांव में लोगों को इसके प्रति जागरूक करेंगे। - राजकुमारी द्विवेदी
विज्ञापन

श्रम विभाग की योजना की मिली जानकारी
श्रमिक परिवार के हितों की रक्षा के लिए श्रम विभाग तमाम योजना चला रहा है। यदि अमर उजाला का यह कार्यक्रम न होता तो हमको इसकी जानकारी भी नहीं हो पाती। ऐसा कार्यक्रम सभी गांव में होना चाहिए। -सरिता
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं आत्म निर्भर बन रही हैं। लेकिन जॉब कार्ड धारकों व आयुष्मान कार्ड धारकों को बच्चों की शिक्षा, परिवार की बीमारी से सुरक्षा की गारंटी मिलती है। यह हमे नहीं पता था। हम भी अपने पति का पंजीयन कराएंगे। -सावित्री देवी
सभी गांवों में हो ऐसा कार्यक्रम
अमर उजाला सिर्फ समाचार पत्र ही नहीं है। उसे गांव गरीब सहित ग्रामीण परिवार की भी चिंता है। यह बहुत ही सुखद बात है। हम चाहेंगे कि यह कार्यक्रम हमारे गांव के साथ ही हर गांव में आयोजित हो। -मैना देवी
परिवार का जॉब कार्ड बनवाना जरूरी
हम समूह से जुड़कर स्वरोजगार स्थापित करना चाहते थे। लेकिन आज पता चला कि उससे ज्यादा जरूरी है कि हम अपने परिवार का जॉब कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनवाएं। यह जानकारी देने के लिए अमर उजाला का आभार।
-रेखा
योजनाओं से जुड़कर बच्चों को बनाएं शिक्षित
शिक्षा सभी के लिए जरूरी है। हम उतना शिक्षित नहीं हो पाए। इसका हमें मलाल है। लेकिन अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में जो जानकारी मिली। उसके बाद हम भी योजनाओं से जुड़कर अपने बच्चों को शिक्षित बनाएंगे। -ज्योत्सना मिश्रा
अमर उजाला से मिली कई जानकारियां
आज हमको अमर उजाला, सद्भावना व एनआरएचएम के माध्यम से जो जानकारी मिली उसके बारे में पहले नहीं पता था। सरकार हमारे हित में इतनी योजना चला रही है। यदि अमर उजाला न होता तो हम इस जानकारी से अनजान ही रहते। -नीलम

कार्ड का पंजीयन भी जरूरी
हमारे पति का आयुष्मान कार्ड भी है, श्रमिक कार्ड भी। इसके बाद भी हमको योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। आज अमर उजाला ने बताया कि सिर्फ कार्ड होने से कुछ नहीं होता। लाभ के लिए पंजीयन भी जरूरी है। -सावित्री देवी

सभी को करेंगे जागरूक
हम आज संकल्प लेते हैं कि अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में हमें जो भी जानकारी मिली। उसे अपने गांव सहित मायके में सभी महिलाओं व बच्चियों सहित लोगों को जानकारी देंगे। जिससे उनकी गरीबी दूर हो सके। -लक्ष्मी देवी संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed