{"_id":"5e9dc65c8ebc3ed58e7bca13","slug":"poster-of-disappearance-of-chhaya-mp-on-social-media-srawasti-news-lko5184267140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर छाया सांसद के लापता होने का पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर छाया सांसद के लापता होने का पोस्टर
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोरोना के प्रकोप से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं इसके प्रकोप को रोकने के लिए 25 मार्च से पूरे देश में 41 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन किया गया है। इससे गरीब व मध्यम वर्गीय लोग परेशान हैं। इस महामारी में बेहाल जिलेवासियों का हाल लेने के लिए सांसद दिखाई नहीं पड़े। ऐसे में अब उनके लापता होने का पोस्टर सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग आपदा के समय में भी उन पर जिले में न आने का आरोप लगा रहे हैं।
श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए राम शिरोमणि वर्मा मूलत: अंबेडकरनगर जिले के निवासी हैं, जिनका जिले में आना-जाना काफी कम रहता है। ऐसे में जब देश व दुनिया कोरोना जैसी महामारी का प्रकोप झेल रही है और देश में संपूर्ण लॉकडाउन है तो तमाम गरीबों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी उत्पन्न हो गया है। ऐसे में गरीब व बेसहारा लोगों को प्रशासन व जन प्रतिनिधि सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहारा है।
इन सबके बावजूद सांसद राम शिरोमणि वर्र्मा इस आपदा के समय जनता के बीच आकर उनका हाल नहीं ले रहे हैं। ऐसे में आक्रोशित जिलेवासियों ने सांसद के लापता होने का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिस पर श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र जिसमें श्रावस्ती व बलरामपुर जिला शामिल है। वहां के लोग तीखी प्रतिक्रिया व कड़ा एतराज जता रहे हैं। लोग सांसद पर आगे आकर लोगों की मदद न करने तथा उन पर जिलेवासियों की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं।