फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Police stations got riot control equipment and village guards got safa

Shravasti News: थानों को दंगा नियंत्रण उपकरण तो ग्राम प्रहरियों को मिला साफा

Wed, 20 Mar 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 20 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Police stations got riot control equipment and village guards got safa
श्रावस्ती। आगामी त्योहार व लोकसभा चुनाव में अमन-चैन बनाए रखने के लिए थानों को दंगा नियंत्रण उपकरण प्रदान किए गए। वहीं गांवों में तैनात ग्राम प्रहरियों को पहचान के लिए लाल साफा भी बांटा गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन भिनगा में मंगलवार शाम आयोजित कार्यक्रम में एसपी घनश्याम चौरसिया ने आगामी त्योहार व चुनाव में सभी प्रकार की चुनौतियों से निपटने के लिए थानों पर नए दंगा नियंत्रण उपकरण का वितरण किया। इस दौरान भिनगा कोतवाली को 40 बॉडी प्रोटेक्टर, 25 हेलमेट, 60 डंडा तथा 90 ग्राम प्रहरियों को साफे बांटे। वहीं सिरसिया को 30 बॉडी प्रोटेक्टर, 15 हेलमेट, 60 डंडा तथा 75 साफा, इकौना को 30 बॉडी प्रोटेक्टर, 25 हेलमेट,60 डंडा तथा 20 साफा, मल्हीपुर को 35 बॉडी प्रोटेक्टर, 15 हेलमेट, 60 डंडा तथा 73 साफे दिए गए। जबकि नवीन मॉडर्न थाना कटरा को 10 बॉडी प्रोटेक्टर, 10 हेलमेट, 30 डंडा तथा 25 साफा, सोनवा को 30 बॉडी प्रोटेक्टर, 15 हेलमेट, 60 डंडा तथा 25 साफा, हरदत्त नगर को 25 बॉडी प्रोटेक्टर, 15 हेलमेट, 60 डंडा तथा 25 साफा तथा गिलौला को 10 हेलमेट, 40 डंडा व ग्राम प्रहरियों के लिए 20 साफा के साथ ही महिला थाना को 10 हेलमेट,10 डंडे दिए गए। इस दौरान एसपी ने विभिन्न थानों से आए 25 ग्राम प्रहरियों को साफा वितरित किया। इस दौरान एएसपी प्रवीण कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित सभी थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed