फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Police introduced woman to husband

महिला को पुलिस ने पति से मिलाया

Thu, 02 Jul 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Police introduced woman to husband
जमुनहा (श्रावस्ती)। दिल्ली निवासी एक महिला ने नौ माह पूर्व जमुनही निवासी युवक से शादी की थी। लॉकडाउन के बाद युवक दिल्ली से घर लौट आया। कई दिनों तक पति के वापस न लौटने पर महिला अपने मासूम बच्चे के साथ उससे मिलने के लिए जमुनहा बाजार पहुंच गई। इसकी जानकारी पर जमुनहा चौकी पुलिस ने युवक व उसके मौसा को बुलाकर लिखा पढ़ी के बाद महिला को उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर के मुस्तपुर निवासी निर्मला देवी के पति की एक वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। इसके बाद वह दिल्ली के नरेला स्टेशन चली आई। जहां वह अपनी मां के साथ रह कर एक जूता चप्पल की फैक्ट्री में काम करने लगी। जहां उसका मेलजोल बगल के मकान में किराए पर रह रहे बहराइच के कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम मासूपुर के मजरा जमुनही निवासी कमलेश कौशिक पुत्र इंद्र प्रसाद से हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद नौ माह पूर्व दोनों ने विवाह कर लिया। जिसके एक बच्चा भी है। संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान कमलेश अपने गांव जमुनही लौट आया। वहीं निर्मला दिल्ली में ही अपनी मां के साथ रह रही थी। दो माह तक कमलेश के वापस न लौटने पर निर्मला ने कमलेश से फोन पर बात की। इसके बाद कमलेश के कहने पर निर्मला दिल्ली से नानपारा के लिए अपने बच्चे के साथ चली आई। कमलेश नानपारा बस अड्डे पर निर्मला का इंतजार करता रहा, जबकि निर्मला मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने जमुनहा चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्मला से मिल कर उसके बताए नंबर पर संपर्क किया। वहीं मौके पर पहुंचा कमलेश खुद से जुड़ा कोई कागजात नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने उसके मौसा आशाराम निवासी जिला बहराइच थाना नवाबगंज अंतर्गत बाबागांव को बुलाया। आशाराम के मौके पर पहुंचने पर जमुनहा चौकी पुलिस ने लिखा पढ़ी करके निर्मला व उसके बच्चे को कमलेश के साथ रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed