फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   plantation in sravasti

तराई में हरियाली के लिए रोपे जाएंगे 48 लाख पौधे

Sun, 05 Jul 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
plantation in sravasti
श्रावस्ती। तराई को हराभरा करने के लिए करीब 48 लाख पौधे रोपे जाएंगे। जिले में रविवार से वृहद पौध रोपण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसका शुभारंभ जिले के नोडल अधिकारी व प्रदेश के सचिव चिकित्सा शिक्षा द्वारा हरिहरपुररानी क्षेत्र के मछरिहिवा के निकट वन प्रभाग में पौधरोपण कर किया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने भी पीपल, बेल आदि के पौध रोपित किया। इसके साथ ही जिले के अन्य सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक भूमि व भवन परिसर में विभिन्न प्रजाति का पौध रोपित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत करने आए सचिव चिकित्सा शिक्षा अमित गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश को हरा भरा करने का संकल्प लिया है, जो आज साकार हो रहा है। इस वृहद पौधरोपण से निश्चित ही लोग लाभान्वित होंगे। वृहद पौधरोपण से ही पर्यावरण में आ रही गिरावट को रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

इस दौरान उनके द्वारा बरगद व पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बेल तथा मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय ने अशोक का पौध रोपित किया। जबकि प्रदेश सरकार द्वारा नामित कोविड-19 के नोडल अधिकारी रजनीश चंद्र ने आंवले का पौधे रोपित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उनके द्वारा लक्ष्मनपुर कोठी के बैराज स्थित डाक बंगले सहित कई स्थानों पर जाकर पौधरोपण कार्यक्रम का जायजा भी लिया गया। इस दौरान उनके साथ उप जिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा हौसला प्रसाद, एसडीओ वन सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौध रोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed