फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Piles of filth in the hospital premises, burning medical waste

Shravasti News: अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार, जला रहे मेडिकल कचरा

Sun, 02 Apr 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 02 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Piles of filth in the hospital premises, burning medical waste
श्रावस्ती। जिले में शनिवार से संचारी रोग नियंत्रण माह मनाया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी निभाने वाले विभाग कितने गंभीर हैं, इसका प्रमाण अस्पतालों में देखा जा सकता है। जहां जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर व परिसर में जलाए जा रहे मेडिकल कचरा संक्रामक रोग को आमंत्रण दे रहे हैं। जिले वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, अपने घरों के आसपास कूड़ा कचरा एकत्र न होने देने, जल भराव न होने देने सहित संक्रामक रोगों से बचने के लिए कई अन्य सुझाव देने के लिए संचारी रोग नियंत्रण माह मनाया जा रहा है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है। इसके विपरीत विभाग स्वच्छता को लेकर कितना गंभीर है, यह किसी से छिपा नहीं है।
विज्ञापन

सीएचसी व पीएचसी तो दूर की बात है, संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में ही इसकी हकीकत देखी जा सकती है। जहां चिकित्सक आवास परिसर को जाने वाले मार्ग के किनारे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इतना ही नहीं यहां अस्पताल परिसर में मेडिकल कचरा जलाया जाता है। टीबी अस्पताल के आसपास कूड़ा एकत्र किया जाता है। जिससे संक्रामक रोगों की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन



सेहत बनाने के लिए बीमारी खरीद रहे लोग
भिनगा नगर स्थित सब्जी मंडी के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां सेहत बनाने के लिए हरी सब्जी व फल खरीदने के लिए लोग आते हैं। जहां उठने वाली दुर्गंध से लोगों का सांस लेना दूभर रहता है। यहां फेंके जाने वाले सड़े-गले फल व सब्जियों के कारण कब संक्रामक बीमारी फैल जाए, इसकी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही स्थिति भिनगा नगर की भी है। जहां नगर पालिका कार्यालय को जाने वाले मार्ग किनारे बने तालाब में ही नगर का कूड़ा फेंका जाता है। जिससे नगर में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या को नजर अंदाज कर रहे हैं। इससे नगर वासियों में नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed