फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Pharmacist reprimanded for not getting stock and distribution updates

Shravasti News: स्टॉक व वितरण अपडेट न मिलने पर फार्मासिस्ट को फटकार

Wed, 22 Feb 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 22 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Pharmacist reprimanded for not getting stock and distribution updates
श्रावस्ती। सीएचसी गिलौला का डीएम ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान फार्मासिस्ट दवा के स्टाॅक व वितरण का ब्योरा नहीं दे पाया। नाराज डीएम ने फटकार लगाते हुए चेतावनी जारी करने का निर्देश दिया।डीएम नेहा प्रकाश को दवाओं का स्टॉक व वितरण की सही जानकारी फार्मासिस्ट नहीं दे पाया। वह यह भी नहीं बता पाया कि महत्वपूर्ण जीवन रक्षक दवाओं में एंटीबायोटिक व इंजेक्शन का स्टाॅक कितना है। डीएम ने इसपर नाराजगी व्यक्त की और उसको फटकार लगाई। चेतावनी जारी करने का निर्देश सीएमओ को दिया।
विज्ञापन

डीएम ने मरीजों से अस्पताल में दी जाने वालीं दवाओं की जानकारी ली। बाहर से दवा लिखे जाने के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कई मरीजों के पर्चे भी देखे। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण काउंटर, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी मरीज पंजिका, औषधि भंडार, टेली मेडिसिन केंद्र, प्रयोगशाला, नेत्र परीक्षण कक्ष, प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मियों से कहा कि प्रत्येक मरीज को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान यदि कोई भी चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मी नदारद मिला तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीएमओ डाॅ. एसपी तिवारी, वरिष्ठ जिला विशेषज्ञ डाॅ. सुरभि यादव सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed