{"_id":"68b74fb076b87c0f0507b4b3","slug":"petrol-is-available-at-pumps-without-helmet-shravasti-news-c-104-1-srv1004-113826-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पंपों पर बिना हेलमेट मिल रहा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पंपों पर बिना हेलमेट मिल रहा पेट्रोल
Wed, 03 Sep 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती स्थित पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाता बाइक सवार। -संवाद
श्रावस्ती। सड़क हादसे रोकने के लिए शासन की ओर से बिना हेलमेट लगाए बाइक चालकों को पेट्रोल न देने का आदेश जारी किया गया है। पंप संचालक इस आदेश को ताक पर रखकर धड़ल्ले से पेट्रोल बेच रहे हैं। विभाग भी इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
अक्सर सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादातर बाइक सवार ही गंभीर रूप से घायल होते हैं। कई बार उन्हें अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है। इन दुर्घटनाओं में होने वाली मौत को कम करने के लिए शासन की ओर से पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश जारी किया गया है कि बिना हेलमेट बाइक चालकों को पेट्रोल न दें।
शासन के इस आदेश का धरातल पर असर होता नहीं दिख रहा है। भिनगा-बहराइच फोर लेन स्थित एक पंप पर मंगलवार को कुछ इसी तरह का नजारा दिखा। वहां बिना हेलमेट बाइक चालक को पेट्रोल दिया जा रहा था। इसी तरह जिले के किसी भी पंप पर बिना हेलमेट बाइक सवारों को पेट्रोल भराते देखा जा सकता है। बिना रोक-टोक पंप कर्मी भी वाहन चालकों को पेट्रोल दे रहे हैं।
विज्ञापन
दिया गया है निर्देश
सभी पंप संचालकों को बिना हेलमेट आने वालों को पेट्रोल न देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही प्रचार-प्रसार करने का भी आदेश दिया गया है। शीघ्र ही अभियान चलाकर जांच की जाएगी, जिससे बिना हेलमेट पेट्रोल भराने वाले बाइक सवारों पर अंकुश लगाया जा सके।
-दीपक कुमार वार्ष्णेय, डीएसओ