फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   people beat one

राहगीर को चोर समझ ग्रामीणों ने पीटा

Wed, 28 Aug 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
people beat one
इकौना (श्रावस्ती)। भगवानपुर बनकट गांव के निकट मंगलवार देर रात टहल रहे राहगीर को चोर समझ ग्रामीणों ने दबोच लिया। इसके बाद में लाठी डंडों से पीटकर उसे लहू लुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल राहगीर को सीएचसी इकौना लाया गया। जहां से बाद में उसे बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर बनकट के पास मंगलवार देर रात एक युवक टहल रहा था। उसे चोर मान कर ग्रामीणों ने घेर लिया और नहर के पास बंधक बना कर लाठी डंडों से पिटाई कर दी। भीड़ ने युवक के हाथ भी तोड़ दिए। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रदीप निवासी चेतियापुर बताया। घायल युवक को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed