{"_id":"6a037d992189e2aed405621d","slug":"one-arrested-with-stolen-bike-shravasti-news-c-104-1-slko1011-120105-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
Wed, 13 May 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 13 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीओ अपराध आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को संदिग्धों की तलाश के लिए उपनिरीक्षक विशाल यादव के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान इकौना बाईपास स्थित खोता पोखर मोड़ के पास एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान बलरामपुर निवासी अश्वनी मिश्रा उर्फ गोलू मिश्रा के रूप में हुई। उसके पास से चोरी की जो बाइक बरामद हुई है, उसके संबंध में सिरसिया थाने में साल 2019 से प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन