फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Officials should take farmers' problems seriously

किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी

Tue, 10 Dec 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Officials should take farmers' problems seriously
सिंचाई बंधु समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व अधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। विकास भवन सभागार में मंगलवार को सिंचाई बंधु समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष ने की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से किसान हित में संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने व किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के लिए कहा।
विज्ञापन

बैठक में समिति के उपाध्यक्ष उदय प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के लिए तमाम योजनाओं का संचालन कर रही है। सरकार का प्रयास है कि वह किसानों को हर प्रकार से लाभान्वित कर उनकी आय व जीवन स्तर सुधार सके। यह पहली सरकार है जो किसानों को राहत देने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर उन्हें लाभान्वित करा रही है। देश का किसान खुशहाल होगा तो निश्चित ही हमारा समाज प्रगति की ओर बढ़ेगा।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने कहा कि बार बार एजेंडा प्राप्त कराये जाने के बाद भी संबंधित विभाग की ओर से बैठक में प्रतिभाग नहीं किया जा रहा है। जो अत्यंत गंभीर प्रकरण है। उन्होंने कृषकों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह रोस्टर के अनुसार नहरों का संचालन सुनिश्चित करें। जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, अधिशाषी अभियंता सरयू नहर खंड 6 अजय कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी सिंचाई देवेन्द्र प्रताप शुक्ल, भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक अभियंता सरयू नहर खंड प्रथम नानपारा रामफल, सहायक अभियन्ता सरयू नहर खंड 3 बहराइच रमेश चन्द्र प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed