{"_id":"5f81e6818ebc3e75017f6ea3","slug":"officers-should-provide-pure-food-to-common-people-srawasti-news-lko544578031","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ मुहैया कराएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ मुहैया कराएं अधिकारी
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की शनिवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता डीएम ने की। बैठक में डीएम ने आमजन को शुद्ध खाद्य व पेय पदार्थ मुहैया कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में डीएम टीके शिबु ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थ जानलेवा हो सकते हैं। ऐसे में ये प्रयास होना चाहिए कि जिलेवासी जो भी खाद्य अथवा पेय पदार्थ का सेवन कर रहे हों उसमें किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो। सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में आम जनमानस को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दें।
साथ ही उन्हें बताएं कि मिलावटखोरों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर जांच करें। डीएम ने शुद्ध खाद्य पदार्थों की ही बाजार में आवक सुनिश्चित करते हुए पहले से ही सतर्कता बरतने व प्रभावी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये।
विज्ञापन
इसके लिए विशेषकर प्रतिबंधित रंगों से तैयार मिठाइयों के प्रति जागरूकता व कठोर प्रवर्तन कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। खाद्य पदार्थों एवं औषधियों में मिलावट के प्रति उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी देने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। साथ ही इस कार्य में अधिकारियों को व्यापार मंडल के सहयोग से कैंप लगाकर खाद्य कारोबारियों का पंजीकरण कराने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर कई अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।