फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Notice to BDO on arbitrariness in MNREGA

Shravasti News: मनरेगा में मनमानी पर बीडीओ को नोटिस

Mon, 19 Jun 2023 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 19 Jun 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Notice to BDO on arbitrariness in MNREGA
श्रावस्ती। मनरेगा कार्य में मनमानी बरतने के मामले को सीडीओ ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीडीओ पर बिना कच्चे व पक्के कार्य का औसत पूरा किए हुए ही नियत कार्यों से अलग कार्य को स्वीकृत देने का आरोप है। इस घालमेल का खुलासा अमर उजाला ने 17 अप्रैल को प्रकाशित समाचार में किया था।
विज्ञापन


गिलौला ब्लॉक में चल रहे मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी के तहत ही कच्चे व पक्के कार्य का औसत पूरा किए बगैर ही केवल पक्के कामों को स्वीकृति दी गयी है। इसका फायदा भी कुछ खास प्रधानों से जुड़ी पंचायतों को ही मिला। आठ पंचायतों में गलत तरह से संचालित पक्के कार्यों को मिली स्वीकृति का मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी संज्ञान लिया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई न होने से अनियमित तौर पर बिना कच्चे पक्के कार्य का अनुपात तय किए ही कुल 23 गांवों इंटर लाकिंग सहित अन्य कार्य को मंजूरी प्रदान कर दी गयी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने गिलौला बीडीओ गौरव पुरोहित को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में लिखित जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed