फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   NA

Shravasti News: दौड़ में रवींद्र व शालू ने मारी बाजी

Fri, 03 Feb 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 03 Feb 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
NA
कटरा (श्रावस्ती)। राजकीय महामाया महाविद्यालय खरगौरा बस्ती में शुक्रवार से दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन शुरू हो गया। इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले दिन हुए खेलकूद में रवींद्र व शालू अव्वल रहे। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सौ मीटर दौड़ से किया गया। इसमें बालक वर्ग में रवींद्र कुमार प्रथम, हर्ष चौधरी द्वितीय व राजा भईया तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शालू प्रथम, सरिता द्वितीय और नीलू तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि खेल में विजय नहीं बल्कि इसमें भाग लेने का महत्व होता है। जीवन में संघर्ष से घबराना नहीं चाहिए बल्कि उसका सामना करना चाहिए। छात्र छात्राओं को खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। इस दौरान शिक्षक दिलीप कुमार ने छात्रों को खेल को सकारात्मक रूप से खेलने की शपथ दिलाई। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डाॅ. धर्मेंद्र गुप्त, डाॅ. उपेंद्र कुमार सोनी, डाॅ. आशुतोष मिश्रा. पूनम सोनकर, प्रोफेसर शालिनी मिश्रा सहित काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed