फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   NA

Shravasti News: मौसम की आंख-मिचौली ने बढ़ाई दिक्कत

Fri, 03 Feb 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 03 Feb 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
NA
श्रावस्ती। तराई में मौसम की आंख-मिचौली जारी है। रात व सुबह छाया घना कोहरा वाहनों की रफ्तार रोक रहा है तो दोपहर में निकलने वाली धूप से ऊनी कपड़े लोगों के लिए बोझ बन रहे हैं। वहीं, चिकित्सक एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। जिले में विगत तीन दिनों से बदली छाई हुई थी। इस बीच धूप न निकलने व बर्फीली हवा के कारण लोगों को कंपकंपाती ठंड का सामना करना पड़ रहा था। ठंड से बेहाल लोग दोपहर में भी अलाव व ब्लोअर का सहारा लेने को विवश थे। मौसम के मिजाज में बृहस्पववार शाम अचानक बदलाव आ गया। शाम को शुरू हुआ घने कोहरे का दौर शुक्रवार दोपहर तक जारी रहा। इस बीच लोग गर्म कपड़ों में खुद को लपेट नजर आए। इसके बाद खिली चटकीली धूप ने मौसम का मिजाज बदल दिया। तेज धूप के कारण जहां गर्म कपड़े लोगों के लिए बोझ लगने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed