फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Anganwadi workers engaged in our courtyard, our children workshop

Shravasti News: हमारे आंगन, हमारे बच्चे कार्यशाला में जुटे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Fri, 03 Feb 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 03 Feb 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers engaged in our courtyard, our children workshop
श्रावस्ती। पूर्व प्राथमिक शिक्षा पर आधारित प्रयासों से जन समुदाय को जागरूक करने के लिए हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को बीआरसी भिनगा में ब्लाॅक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व बीईओ ने किया। ब्लाॅक संसाधन केंद्र हरिहरपुररानी भिनगा में आयोजित हमारे आंगन, हमारे बच्चे कार्यशाला का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमन सिंह व बीईओ हरिहरपुररानी अमित कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 1 का शिक्षण करने वाले नोडल शिक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, सीडीपीओ एवं विकास खंड से निपुण लक्ष्य प्राप्त कर चुके बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण का प्रस्तुतीकरण किया गया। निपुण भारत अभियान के तहत पांच वर्ष की आयु के बच्चों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा के तहत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अनूप श्रीवास्तव ने निपुण भारत की अवधारणा, 2020 के परिप्रेक्ष्य में पूर्व प्राथमिक शिक्षा के उद्देश्यों का प्रस्तुतिकरण, तरुण गुप्ता ने स्कूल रेडीनेस प्रशिक्षण के संचालन के संबंध में बताया।
विज्ञापन

सीडीपीओ हरिहरपुररानी नंदलाल ने बाल विकास परियोजना की योजनाओं की जानकारी दिया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। जबकि बीईओ ने नियमित उपस्थिति एवं निपुण लक्ष्य प्राप्त कर चुके छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान अंकित श्रीवास्तव, अरुण मिश्रा, विनोद कुमार गौरव, द्विजेंदु प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed