{"_id":"63ce74e2e6dfd458c6030b66","slug":"na-srawasti-news-c-13-1-61940-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: ऑटो व टेंपो चालकों को दिए सड़क सुरक्षा के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: ऑटो व टेंपो चालकों को दिए सड़क सुरक्षा के टिप्स
Mon, 23 Jan 2023 05:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को एआरटीओ कार्यालय भिनगा में ऑटो व टेंपो चालकों की बैठक हुई। इसमें चालकों को सड़क सुरक्षा के टिप्स दिए गए।
बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनीत कुमार मिश्र ने कहा कि यातायात नियमों का सदैव पालन करना चाहिए। शराब पीकर वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग बिल्कुल न करें। उच्च मानक वाले हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। वाहन सदैव निर्धारित गति से निर्धारित पटरी पर ही चलाएं। इस दौरान पांच ई-रिक्शा का चालान भी किया गया। बगैर पंजीयन संचालित दो ई-रिक्शा को सीज भी किया गया। इस दौरान प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) व यात्री कर अधिकारी रणवीर सिंह चैहान, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) भीमसेन, वरिष्ठ सहायक सचिन शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व वाहन चालक मौजूद रहे। संवाद