फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   NA

Shravasti News: पड़ोसी से विवाद के बाद महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

Fri, 20 Jan 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 20 Jan 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
NA
जमुनहा(श्रावस्ती)। श्रीनगर के मजरा चमर पुरवा निवासिनी एक महिला ने बुधवार शाम पड़ोसी महिला से विवाद व मारपीट से आहत होकर कंडेल का बीज खा लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन



मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर के मजरा चमर पुरवा निवासिनी मीना देवी (35) पत्नी भोला सात बच्चों की मां थी। जिसके चार पुत्र व तीन पुत्री हैं, इसमें से एक बेटा मात्र पांच माह का ही है। प्रतिदिन की भांति बुधवार को भोला मेहनत मजदूरी करने पड़ोसी राष्ट्र नेपाल गया था। जबकि घर पर मीना बच्चों के साथ ही थी। बुधवार दोपहर में मीना का पड़ोसी मनोहर की पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन



इसके बाद दोनों महिलाओं में मारपीट हो गई थी। इससे आहत होकर मीना देवी ने घर आकर कैंडल का बीज खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मल्हीपुर थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं मां के निधन के बाद बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed