{"_id":"699227ef716b9360c20a23ee","slug":"more-patients-with-fever-and-cold-and-cough-came-shravasti-news-c-104-1-srv1004-118037-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बुखार और सर्दी-खांसी के अधिक मरीज आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बुखार और सर्दी-खांसी के अधिक मरीज आए
Mon, 16 Feb 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
सेमरी तरहर पीएचसी में मरीज देखते चिकित्सक।- संवाद
श्रावस्ती। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार, सर्दी-खांसी के मरीज भी अधिक रहे। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को बीमारियों से बचने के उपाय भी बताए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी तरहर में डॉ. शकील के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 26 मरीज आए। इसमें बुखार के 11, खांसी के छह, त्वचा रोग के सात व दो मरीज अन्य बीमारियों के शामिल रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 19 मरीज आए, जिनमें बुखार के पांच, खांसी के सात व त्वचा रोग सहित अन्य बीमारियों के सात मरीज शामिल रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में डॉ. अदिति पटवा के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 42 मरीज आए। इसमें बुखार के 15, सर्दी-खांसी के 10, त्वचा रोग के आठ तथा शेष शुगर व बीपी सहित अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है। ठंडे खाद्य पदार्थ को खाने से बचें।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्त नगर गिरंट में डॉ. सालिम मसूद के नेतृत्व में आरोग्य मेला आयोजन हुआ। इसमें कुल 45 मरीज आए। इनमें सर्दी जुखाम के 20, बुखार के 11, त्वचा रोग व अन्य बीमारियों के 14 मरीज शामिल रहे। इस दौरान मरीजों को अपने आसपास व शरीर की सफाई रखने की सलाह दी गई।