फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mission Shakti information given to women and girls

Shravasti News: महिलाओं व बालिकाओं को दी मिशन शक्ति की जानकारी

Sun, 28 May 2023 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 28 May 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
Mission Shakti information given to women and girls
श्रावस्ती। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर बताए जा रहे हैं। इसी के तहत रविवार को नेवरिया, लादोहवा, महदेइया में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया गया। महदेइया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षी अर्जिता यादव ने महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मातृत्व वंदना योजना आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। महिला आरक्षी संज्ञा भारती ने बालिकाओं व ग्रामीण महिलाओं व बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में जागरूक किया। वहीं नेवरिया में महिला आरक्षी विनीता देवी ने मौजूद महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस कंट्रोल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में जानकारी दी। सोनी देवी ने बताया कि महिलाएं व युवतियां किसी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed