फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mission power gave the message of empowerment

मिशन शक्ति से दिया सशक्तिकरण का संदेश

Tue, 20 Oct 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Mission power gave the message of empowerment
श्रावस्ती। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत आयोजित होने वाले कैंप में महिलाओं को सुरक्षा व सशक्तिकरण का संदेश दिया जा रहा है। जिले में मंगलवार को इकौना में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने महिलाओं को विभिन्न जानकारियां दी। वहीं भिनगा के मदरसा अनवारुल उलूम में भी कैंप का आयोजन हुआ। लार्ड कृष्णा इंटर कॉलेज जमुनहा में कैंप का आयोजन कर छात्राओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति से महिलाओं को जागरूक करने की एक विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत जिला प्रोवेशन कार्यालय की ओर से जागरूकता कैंप का आयोजन जिले में एक साथ कई स्थानों पर किया जा रहा है। इसके माध्यम से महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के तहत मिलने वाली समस्त सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी लिए कैंप में महिलाओं की उपस्थिति पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को इकौना में आयोजित कैंप में जिलाधिकारी ने महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं भिनगा के मदरसा अनवारुल उलूम में महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कैंप का आयोजन सुबह 11 बजे किया गया। उधर पुलिस महकमा भी महिलाओं को जागरूक कर रहा है। मंगलवार को मल्हीपुर थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने लार्ड कृष्णा इंटर कॉलेज जमुनहा में कैंप का आयोजन कर छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि हेल्प लाइन नंबर 1090, 181, 112, 108, 102, 1098, 1076 आदि को सदैव याद रखें। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस की सहायता ले। आपको स्कूल आते व घर जाते समय कोई परेशान करता है, तो आप इन नंबरों का प्रयोग कर सकते हैं। यदि किसी महिला का उत्पीड़न हो तो बिना संकोच तत्काल महिला हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक प्रेम नारायण यादव ने भी छात्र छात्राओं को जागरूक किया।
एक कैंप पर पचास हजार रुपये हो रहे खर्च
मिशन शक्ति के तहत आयोजित कैंप में जागरूकता के लिए सौ महिलाओं को बुलाने की व्यवस्था की गई है। इसमें प्रति व्यक्ति 30 रुपये की दर से जलपान खर्च का प्रावधान किया गया है। इसके साथ सौ कुर्सी, प्रचार सामग्री, टेंट, मैट व मंच सज्जा के साथ ध्वनि विस्तारक यंत्र लगवाने पर लगभग पचास हजार रुपये खर्च किया जा रहा है। इस तरह के कैंप जिले में एक साथ कई स्थानों पर लगाए जा रहे हैं।

मदरसे में धर्मगुरुओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन होना था। इस कार्यक्रम में धर्मगुरु कितने थे इसकी जानकारी नहीं है। शिक्षकों को कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने के लिए अल्प संख्यक विभाग को कहा गया था। - चमन सिंह, प्रभारी जिला प्रोवेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed