{"_id":"6339d4805aeb1b61ea7d16c8","slug":"missing-youth-s-body-found-in-bushes-srawasti-news-lko6511790199","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक की लाश झाड़ियों में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक की लाश झाड़ियों में मिली
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। जिसकी लाश इकौना के कंजड़वा माइनर के निकट लगे बांस की झाड़ियों में छिपा दी गई। पुलिस के अनुसार हत्यारों ने पहले उसे शराब पिलाई, इसके बाद उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तारी के लिए मार्डन थाना पुलिस के साथ क्राईम ब्रांच की टीम को लगाया गया है।
नवीन मार्डन थाना कटरा के ग्राम बिदुहनी निवासी राहुल मिश्रा (21) पुत्र शिव कुमार मिश्रा मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसकी लाश इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम कंजड़वा स्थित माइनर के किनारे लगे बांस की झाड़ियों में पड़ी मिली। जहां पत्तों से ढक कर लाश को छिपाया गया था। इकौना पुलिस की ओर से लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजने के साथ ही मर्चरी हाउस पर उसे पहचान के लिए सुरक्षित कराया गया था। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता शिव कुमार मिश्रा व भाई ननके मिश्रा ने हाथ का छल्ला, शर्ट, जींस पैंट एवं पैर में छोटी उंगली कटी देखकर उसकी पहचान राहुल मिश्रा के रूप में की। मामले मेें मृतक के पिता ने गांव के ही तीन लोगों पर अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मृतक के भाई ननके मिश्रा ने बताया कि मृतक का गांव के ही तीन लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। गुरुवार को तीन लोग राहुल को ई-रिक्शा से बैठाकर कटरा बाजार ले गए। जहां पर शराब पिलाकर इकौना थाना क्षेत्र ग्राम कंजड़वा के दक्षिण पूरब माइनर के किनारे लेकर गए। जहां बांस के झाड़ में मारपीट व उसकी हत्या करके लाश को छिपा दिया। तीनों आरोपी को गांव के लोगों ने ई-रिक्शा से ले जाते हुए देखा था। उसके बाद से राहुल का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। घटना के बाद से आरोपी गांव छोड़ कर फरार हैं। प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है। एसपी अरविंद कुमार मौर्य का कहना है कि पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।