{"_id":"5d6aaa6a8ebc3e93a170a775","slug":"mdm-work-should-not-be-done-by-teachers-srawasti-news-lko479139432","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों से न कराया जाए एमडीएम का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों से न कराया जाए एमडीएम का कार्य
विज्ञापन
बीआसी कार्यालय में बैठक करते शिक्षक।
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। ब्लॉक संसाधन केन्द्र हरिहरपुररानी भिनगा में उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सरकार की ओर से लागू किए जा रहे प्रेरणा एप के माध्यम से उपस्थिति, गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों के संलग्न होने से शिक्षण कार्यों में आ रही दिक्कतों, मध्याह्न भोजन योजना में प्रधान के असहयोग से उत्पन्न होने वाली विसंगतियों पर चर्चा हुई।
इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि शिक्षकों को एमडीएम कार्य से विरत किया जाए। यूनिफार्म की उपलब्धता विद्यालय प्रबंध समिति के बजाय जूते मोजे की तरह सीधी आपूर्ति कराई जाए।
विज्ञापन
शिक्षकों पर बिना नोटिस के कार्यवाही करने के मामलों में पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। इस दौरान शिक्षक दिवस को शिक्षक सम्मान बचाओ दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में अनूप श्रीवास्तव, सुनील दत्त शुक्ला, जनार्दन यादव, सत्य प्रकाश वर्मा, अंकित श्रीवास्तव मौजूद रहे।
उधर, ज्ञान विज्ञान पब्लिक स्कूल हरिहरपुररानी में उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें प्रेरणा एप के विरोध में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र ने चार सितंबर को बीएसए कार्यालय में दो बजे धरना देने का निर्णय लिया।
इस दौरान जिला संगठन मंत्री संदीप कुमार मिश्र ने कहा कि प्रेरणा एप का विरोध प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर होगा। इस दौरान रमेश पांडेय, हरिश्चन्द्र शुक्ल, रणविजय मिश्र, बृजेश वर्मा, राघवेंद्र्र मिश्र, इंद्रेश प्रताप मिश्र, आशुतोष मिश्रा, रमेश मिश्र, सर्वेश राय व आत्माराम वर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे।