फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Married woman dies in suspicious circumstances, fear of murder

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका

Thu, 28 Apr 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies in suspicious circumstances, fear of murder
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। चौगोई के मजरा कैंदुआ निवासिनी एक विवाहिता की गुरुवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बहराइच जिले के थाना रिसिया अंतर्गत ग्राम सहदेई के मजरा परतापुर निवासी मिश्रीलाल ने अपनी पुत्री सरिता देवी उर्फ ननकाई (22) का विवाह चार वर्ष पूर्व सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम चौगोई के मजरा कैंदुवा निवासी रामु पुत्र सरजू के साथ किया था। दंपती के बीच छह माह पूर्व विवाद हो गया था। इसके बाद मिश्रीलाल अपनी पुत्री सरिता देवी को अपने साथ लेकर परतापुर चला गया था।
विज्ञापन

एक माह पूर्व रिश्तेदारों व ग्रामीणों के समझाने के बाद मिश्रीलाल ने अपनी पुत्री को रामू के साथ उसके घर भेज दिया था। गुरुवार दोपहर को सरिता देवी का शव उसी के कमरे में पड़ा मिला। जिसकी जानकारी गांव के लोगों ने डायल 112 को दी। सूचना मिलने के बाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सोनवा सुरेंद्र कुमार शर्मा ने नायब तहसीलदार शुभम तिवारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी इकौना एमपी शर्मा की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed