फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A fever help desk will be set up at the district hospital.

Shravasti News: जिला अस्पताल में बनेगा फीवर हेल्प डेस्क

Fri, 18 Sep 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 18 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
A fever help desk will be set up at the district hospital.
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में फीवर हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। इससे मरीजों के तापमान की आसानी से जांच हो सकेगी। साथ ही उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा भी मुहैया होगी। सीएमएस डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिनों में जिला चिकित्सालय में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके इसके लिए फीवर हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। इसके लिए कर्मियों की तैनाती भी की जाएगी। अस्पताल में आने वाले मरीजों को पहले इंफ्रा थर्मामीटर से शरीर के तापमान की जांच करानी होगी। कर्मियों के पास मौजूद फीवर डायरी में उनका विवरण भी दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोगों को सामान्य बुखार ही होता है, लेकिन वह सावधानी न बरतने व समय से इलाज न कराने से परेशानी को और अधिक बढ़ा लेते हैं। इसलिए बुखार का पता चलने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed