{"_id":"6a08c6ae5a7a2d263b0a5848","slug":"married-woman-dies-due-to-electric-shock-shravasti-news-c-104-1-slko1011-120202-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: करंट लगने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: करंट लगने से विवाहिता की मौत
Sun, 17 May 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 17 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर/गिरंट बाजार। सोनवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत फतुहापुर निवासी राधा देवी (35) शुक्रवार की शाम पंखा लगाते समय करंट की चपेट में आ कर झुलस गई। परिजनों ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिवार में मातम पसरा है।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को उमस से निजात के लिए राधा देवी पंखे का तार लगा रही थी। इसी दौरान उन्हें करंट का तेज झटका लगा। करंट लगने से झुलसी राधा को परिजन एबुलेंस की मदद से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का निर्णय लिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही राधा देवी का अंतिम संस्कार कर दिया।